संजू बाबा की समझदारी
संजय दत्त को भी अब इस बात का भली भांति एहसास हो गया है कि उनका जेल आना-जानातो अब लगा ही रहेगा. बेहतरी इसी में है कि जबतक भी वो बाहर हैं उतने दिन अपना काम निपटा लें.
पता नहीं कब फ़िर से जेल में शिफ्ट हो जाएं. मामले की नजाकत को देखते हुए वो आगामी11 दिसम्बर से अपनी फिल्मों की शूटिंग करेंगे.
इसमें संजु सबसे पहले अपने मित्र सुनील शेट्टी की फ़िल्म 'ईंऍमआई' को महत्व दे रहे हैं. सुनील की फ़िल्म के बाद ही दत्त 'किडनेप' की तैय्यारी करेंगे. आप चकित ना हों, ये भी एक फ़िल्म का नाम है.
उल्लेखनीय है की संजय की फ़िल्म 'दस कहानियाँ'7 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसमे उनके साथ उनके खास मित्र सुनील शेट्टी भी हैं. ये कहानी दोस्ती और विश्वासघात पर आधारित है.


Click it and Unblock the Notifications