..................... sanjay raut says nawazuddin siddiqui was the first choice for bal thackeray - Hindi Filmibeat

बाल ठाकरे के किरदार में नवाजुद्दीन ही है शिवसेना की पहली और आखिरी पसंद

अभिनय की बात करे तो हिंदी सिनेमा मे नवाजुद्दीन सिद्धीकी का नाम काफी अदब से लिया जाता है। इस जमाने के बेहतरीन कलाकारों और अभिनेताओं में नवाजुद्दीन अपनी मौजूदगी समय समय पर बयान करते रहते है। नवाजुद्दीन को चैंलेंजिंग रोल करना काफी पसंद है और वो हर रोल को इतनी आसानी से निभाते है कि मानो वो इसी के लिए बन थे।

 nawazuddin siddiqui, thackeray, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ठाकरे

इसी बात पर बोलते हुए पार्टी के सांसद और सामना समाचार के संपादक संजय रऊत ने बयान दिया है कि जब उनको इस फिल्म के बारे मे पता चला था तब से मेरी पहली पसंद सिर्फ और सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही थे। इस बात को एक महोत्सव के दौरान संजय ने बोला और उस समय उनके साथ सोनू निगम और महिमा चौधरी भी मौजूद थी।

आपको बता दे कि फिल्म काफी चर्चा मे चल रही है और इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉंच कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग इस फिल्म में बाल ठाकरे का किरदार और नवाज की एक्टिंग देखने कि लिए बेकरार है। लोगों की माने तो उनके फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और वो फिल्म देखने के लिए इंतजार कर रहे।

नवाजुद्दीन की तारीफ करते हुए संजय ने ये भी कहा है कि मैने भी फिल्म का ट्रेलर देखा है और नवाज उसमे काफी अच्छे दिख रहे है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और उम्मीद करते है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी।

फिल्म से बार मे जब संजय से ये पूछा गया कि नवाज के अलावा आपके दिमाग मे कोई और अभिनेता है जो इस फिल्म को कर सकता था वो कौन है। इस बात का जवाब देते हुए संजय ने साफ मना कर दिया और कहा कि और कोई भी नही है।

फिल्म के बारे में सोनू निगम ने भी बात की और कहा कि फिल्म को नवाज कर रहे है और वो हमारे सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक है। आपको बता दें कि इस फिल्म के गाने सोनू निगम ने ही गाए है और अभिजीत पानसे के निर्देशन में फिल्म बन रही है। बता दें कि 'ठाकरे' 23 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

सोनू अपनी बेबाकी के लिए काफी जाने जाते है और इसी पर सोनू ने कहा कि इस फिल्म का विरोध शिवसेना इसलिए नहीं करेगी क्योंकि फिल्म को खुद शिवसेना के सदस्यों ने ही बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X