जनवरी 2019 की ओपनिंग: तीन फिल्मों के महाक्लैश पर फाइनल फैसला - मैं अपनी फिल्म नहीं हटाऊंगा
अभी 2018 बीता नहीं है कि 2019 के बॉक्स ऑफिस की चर्चा होना शुरू हो चुकी है। जहां 2019 के मुख्य त्योहार बुक हो चुके हैं वहीं अब 2019 की जनवरी ओपनिंग भी तय हो चुकी है। बात हो रही है कि जनवरी के बंपर वीकेंड यानि कि 25 जनवरी की। इस वीकेंड पर ऋतिक रोशन की सुपर 30 बायोपिक, कंगना रनौत की मणिकर्णिका क्वीन ऑफ झांसी बायोपिक और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ठाकरे बायोपिक क्लैश होने जा रही है।
[मैं अक्षय की स्क्रीन लेकर अचार थोड़ी डालूंगा - आमिर खान]
अब ठाकरे के डायरेक्टर संजय राउत ने इस क्लैश पर बात करते हुए कहा है कि जो भी हो जाए मैं अपनी फिल्म नहीं हटाउंगा। संजय ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं किसी फिल्ममेकर को अपनी फिल्म रिलीज़ करने से तो नहीं रोक सकता हूं। लेकिन चाहे जितनी फिल्में रिलीज़ हो जाए, पूरा देश ठाकरे बायोपिक का इंतज़ार कर रहा है।

कर संजय राउत ने ठाकरे के बारे में बात करते हुए बताया कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहेब ठाकरे के किरदार में जान फूंक दी है। लोग जानते हैं कि बाला साहेब ठाकरे एक बेहतरीन राजनेता थे, अच्छा भाषण देते थे और बेहतरीन कार्टून भी बनाते थे लेकिन हम उनकी कहानी एक आम आदमी से ठाकरे तक की दिखाना चाहते हैं। किस तरह वो एक आम आदमी से सुपरमैन बन गए। और इस कहानी में लोगों को बहुत ज़्यादा दिलचस्पी है।
इसलिए राउत ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर वो अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बदलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने साफ किया कि ठाकरे की टीम ने अपनी फिल्म सबसे पहले अनाउंस की थी।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications
