"सुशांत सिंह राजपूत के पास 7 फिल्में थीं, छह महीने में सारी फिल्में हाथ से निकल गई, क्यों?"
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के साथ बॉलीवुड की दुनिया पर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। कुछ सुशांत के गिरते- उठते करियर को सुसाइड का कारण मान रहे हैं, तो किसी का कहना है कि इंडस्ट्री में पक्षपात को लेकर वो डिप्रेशन में थे। बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों के अलावा फैंस भी इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कड़े सवाल पूछे हैं। संजय निरूपम ने ट्विट में लिखा- छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!

जाहिर है कि यह फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार है। बॉलीवुड पर हमेशा से नेपोटिज्म को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। बाहर से आए कलाकारों को वो प्यार और स्थान कभी नहीं दिया जाता, तो यहां फिल्म परिवार के कलाकारों को दिया जाता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications