62 साल के संजय मिश्रा का बड़ा खुलासा! '27-28 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, मरते-मरते 35 कर लूंगा'
Sanjay Mishra girlfriend statement: इस वक्त संजय मिश्रा अपनी 'वध 2' की वजह से खबरों में हैं। ये फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन इस फिल्म में एक्टर की एक्टिंग की तारीफें भी बहुत हो रही हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

62 साल के एक्टर ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे सुनने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। एक्टर से जब पूछा गया कि उनकी कितनी गर्लफ्रेंड हैं तो उन्होंने बताया कि अगर एक, दो और तीन करके गिनेंगे तो उनका अपमान हो जाएगा और फिर संजय मिश्रा बताते हैं कि 27 से 28 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
मरते तक 35 गर्लफ्रेंड रखने का टारगेट
संजय मिश्रा यहीं नहीं रुकते और कहते हैं कि मरते-मरते तो 35 कर ही लूंगा। अपनी बात को सही ठहराते हुए एक्टर कहते हैं कि ये अच्छी बात है, दिल लगा रहना चाहिए।
दो बार शादी कर चुके हैं संजय मिश्रा
आपको बता दें, संजय मिश्रा की दो बार शादी हुई है। उनकी पहली शादी 90 के दशक में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम रौशनी अचरेजा था। लेकिन ये शादी टूट गई। जब एक्टर के पिता का निधन हुआ तो उनकी मां ने चाहा कि संजय अपना परिवार बसा लें इसलिए उन्होंने एक्टर की दूसरी शादी करवाई।
यह संजय मिश्रा की अरेंज शादी थी और शादी से पहले तक वो अपनी पत्नी किरण के बारे में कुछ जानते तक भी नहीं थे। इस शादी से उनकी दो बेटियां है- पल और लम्हा।
संजय मिश्रा की प्रोफेशनल लाइफ
एक्टर के एक्टिंग करियर की बात की जाए तो संजय मिश्रा को पहली बड़ी पहचान टीवी शो Office Office से मिली। इस शो में उनका किरदार 'शुक्ला' काफी लोकप्रिय हुआ। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। Golmaal सीरीज में उनकी कॉमिक एक्टिंग आज भी लोगों को हंसाती है। फिल्म Ankhon Dekhi में उन्होंने एक आम आदमी का ऐसा किरदार निभाया, जिसने उन्हें क्रिटिक्स से खूब तारीफें लुटवाईं। Kaamyaab में उन्होंने एक साइड रोल करने वाले एक्टर की कहानी को इतनी सच्चाई से निभाया कि दर्शक भावुक हो गए। संजय मिश्रा की खासियत यह है कि वह छोटे से रोल में भी अपनी अलग छाप छोड़ देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











