आंखों देखी के बाबूजी से दर्शकों को प्यार हो गया!

अक्सर फिल्मों के कुछ किरदार दर्शकों के दिल के इतने करीब हो जाते हैं कि उन्हें उनसे प्यार हो जाता है, ये किरदार कहीं ना कहीं उन्हें उनके ही परिवार के किसी सदस्य या उनके आस पास के किसी ऐसे शख्स की याद दिला देते हैं जो कि उनके दिल के बहुत करीब होते हैं। ऐसा ही एक किरदार है आंखों देखी फिल्म के बाबूजी का। एक बुजुर्ग आदमी जो कि अपनी जिदंगी में एक ऐसा फैसला करता है जिससे उसकी पूरी दुनिया ही बदल जाती है। बाबूजी फैसला करते हैं कि वो सिर्फ अपनी आंखों देखी पर ही यकीन करेंगे। ना कि उनके आस पास के लोगों द्वारा बताई जा रही बातों पर। बाबूजी का किरदार भले ही फिल्म का हो लेकिन कहीं ना कहीं ये किरदार हम सभी के जीवन के किसी बुजुर्ग आदमी से जरुर मेल खाता है।

आंखों देखी को बेचने के लिए स्टार्स नहीं चाहते थे संजय!

बाबूजी के किरदार में जान डालने वाले एक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि ये किरदार उनके दिल के भी बहुत करीब है। संजय मिश्रा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और साथ ही ये भी बताया कि बाबूजी का किरदार निभाते समय उनके दिमाग में सिर्फ यही ख्याल रखा कि उन्हें दर्शकों को उनके ही परिवार के सदस्य जैसा ही फील कराना है। ताकि दर्शक भी इस किरदार से जुड़ जाएं और खुद से रिलेट कर सकें। संजय मिश्रा अपने इस प्रयास में पूरी तरह से सफल रहे। संजय मिश्रा को देखने के बाद दर्शकों को अपने बाबूजी की याद आ गयी। कुछ दर्शक तो आंखों में आंसू लिये सिनेमाहॉल से बाहर निकले। उनके अनुसार फिल्म देखने के बाद उनका अपने बड़े बुजुर्गों के बारे में नजरिया बिल्कुल ही बदल गया है।

रजत कपूर ने भी अपने इंटरव्यू के दौरान भी बताया कि चार साल पहले उन्होंने जब आंखों देखी फिल्म की कहानी लिखी थी तो उसी वक्त उन्होंने तय कर लिया था कि संजय मिश्रा ही फिल्म में मुख्य किरादर होंगे। उन्होंने संजय मिश्रा से भी कहा था कि जब भी वो आंखों देखी फिल्म बनाएंगे तो उसमें संजय मिश्रा ही मुख्य किरदार निभाएंगे। रजत कपूर ने कहा कि बाबूजी के किरदार में संजय मिश्रा के अलावा और किसी को वो सोच भी नहीं सकते। कुल मिलाकर रजत कपूर की भी सोच दर्शकों को बेहद पसंद आई और बाबूजी ने दर्शकों को खुद से इतना जोड़ लिया कि फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ मिल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X