मुन्नाभाई के घर गूंजी मुन्ना-मुन्नी की किलकारी
आखिरकार संजय दत्त और उनकी नयी नवेली पत्नी मान्यता दत्त का इंतजार खत्म हुआ और मुन्नाभाई के घर उनके नन्हे मुन्ना-मुन्नी पहुंच गए। जैसे कि पहले ही खबर थी कि संजय दत्त जुड़वां बच्चों के पिता बनेंगे। तो मान्यता ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। वैसे संजय दत्त की पहली पत्नी से उनकी बेटी त्रिशा भी है जो इस समय अमेरिका के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।
देखें - मान्यता की गोदभराई की तस्वीरें
दत्त परिवार की नजदीकी मित्र औप बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने ट्विटर पर लिखा है कि मान्यता ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से एक लड़का और दूसरी लड़की है। संजू और माना को बहुत-बहुत बधाईयां। मैं नके लिए बेहद खुश हूं। बच्चे और मम्मी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
संजय दत्त को उनकी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी बधाइयां दी हैं। संजय दत्त और मान्यता ने हाल ही में अपने घर पर गोदभराई की रस्म का आयोजन किया था जिसमें संजय दत्त की दोनों बहनों सहित कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं।
amisha patel अमीषा पटेल ट्विटर बॉलीवुड मान्यता दत्त शिल्पा शेट्टी संजय दत्त childrn manyata dutt sanjay dutt shilpa shetty twitter


Click it and Unblock the Notifications
