मैं संजू की रक्षक हूं: मान्यता

मान्यता ने इस बारे में कहा,'' जहां पर सामर्थ्य होता है वहां पर विवादों का होना सामान्य सी बात है। उनका सामना करना चाहिए। संजू काफी सामर्थ्यवान है। उसके चारों ओर बहुत सारे ऐसे लोग है जो उसका इस्तेमाल करना चाहते है। मैं उसके जीवन में उन लोगों की अवरोधक बनकर आई हूं। जाहिर सी बात है ये लोग मुझे कभी पसंद नही करेंगे और मेरे खिलाफ कुछ न कुछ करते रहेंगे।''
यही नही संजय की बहन प्रिया और नम्रता ने भी मान्यता को भाभी के रूप में अभी तक स्वीकार नही किया है। इस बारे में मान्यता का कहना है, ''संजु जानता है कि मैं उनकी बहनों का प्यार पाने के लिए जो भी कर सकती हूं करती हूं। पर फिर भी वे लोग मुझे पसंद नही करते है अब संजू भी नही चाहते है कि मैं उससे ज्यादा कुछ करू।''
खैर जो भी हो फिलहाल दोनों राजनीति में जाने की तैयारी में लगे है। उन्हें समाजवादी पार्टी से इस लोकसभा में चुनाव लड़ने का न्योता मिला है। गौरतलब हो कि उनकी बहन प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











