..................... I've always wanted to work with Hrithik | 'रितिक के साथ काम करना चाहता हूं' - Hindi Filmibeat

'रितिक के साथ काम करना चाहता हूं'

By Super

Hritik Roshan
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना है कि वे हमेशा से अभिनेता रितिक रोशन के साथ काम करना चाहते रहे है। अब उनकी इच्छा पूरी होने जा रही है।

अपनी आगामी फिल्‍म में भंसाली रितिक के साथ ऐश्‍वर्य को लेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे और रितिक काफी पहले से एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे। वे रितिक के अभिनय से मैं काफी प्रभावित है और उनके साथ काम करने के लिए सही अवसर की तलाश में था।"

भंसाली की आगामी फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी। इससे पहले रितिक और ऐश्वर्या की जोड़ी 'धूम-2' और 'जोधा अकबर' में नजर आई थी।

भंसाली ने कहा कि 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के बाद ऐश्वर्या भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्मों के लिए ऐश्वर्या खास हैं। मेरी नई फिल्म में उनका किरदार महत्पवूर्ण है। जब उन्होंने प्रस्तावित फिल्म की पटकथा पढ़ी तो वे अभिनय के लिए तुरंत तैयार हो गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X