..................... Sanjay Leela Bhansali's Music Album 'Sukoon' Wins Three Prestigious Music Awards - Hindi Filmibeat

Sanjay Leela Bhansali के म्यूजिक एल्बम 'सुकून' ने जीते 3 अवॉर्ड्स, डायरेक्टर का पहला नॉन- फिल्मी एल्बम

sanjay-leela-bhansalis-music-album-sukoon-wins-three-prestigious-music-awards

Sanjay Leela Bhansali: बतौर डायरेक्टर कई हिट और सुपरहिट फिल्में दे चुके संजय लीला भंसाली म्यूजिक में भी अच्छी समझ रखते हैं। हाल में उन्होंने अपना पहला गैर-फिल्मी म्यूजिक एल्बम 'सुकून' जारी किया था, जिसे खूब तारीफ मिली। इस एल्बम को अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इसने प्रतिष्ठित सीएलईएफ (CLEF) म्यूजिक अवार्ड्स 2023 में तीन खास अवार्ड अपने नाम किए हैं।

इस एल्बम ने CLEF म्यूजिक अवॉर्ड्स में 3 अवॉर्ड हासिल कर अपना खूब जलवा दिखाया है। सिंगर अरमान मलिक के 'गालिब होना है' ट्रैक की आकर्षक पेशकश ने उन्हें 'वोकलिस्ट ऑफ द ईयर (मेल)' का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाया। वहीं, श्रेया घोषाल के गाने 'तुझे भी चांद' ने उन्हें 'वोकलिस्ट ऑफ द ईयर (फीमेल)' के लिए खूब तारीफ दिलाई।

बेस्ट गजल एल्बम ऑफ द ईयर

इसके अलावा, 'सुकून' ने 'बेस्ट गजल एल्बम ऑफ द ईयर' की कैटेगरी में जीत हासिल की, जिससे संजय लीला भंसाली और संगीत लेबल सारेगामा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

'सुकून' में 9 अलग-अलग गाने शामिल हैं, जिसे राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पापोन, प्रतिभा बघेल, शैल हदा और मधुबंती बागची सहित लोकप्रिय कलाकारों ने गाया है। संजय लीला भंसाली की एल्बम के शानदार साउंडट्रैक में तबला, बांसुरी, गिटार, सारंगी, सितार और हारमोनियम जैसे संगीत वाद्ययंत्रों को शामिल किया गया है।

वैसे म्यूजिक हमेशा से ही संजय लीला भंसाली की फिल्मों की जान रहा है और 'सुकून' गैर-फिल्मी म्यूजिक की दुनिया में उनका पहला कदम है। बता दें, भंसाली ने अपनी कई फिल्मों में भी खुद संगीत दिया है, जैसे- बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी, गुजारिश..

Read more about: sanjay leela bhansali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X