'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ संजय लीला भंसाली ने 7वीं बार जीता नेशनल अवार्ड, इन फिल्मों के लिए मिला है सम्मान

Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली ने साल 2022 में गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ एक शानदार फिल्म बनाई, जिसने बेशुमार सफलता हासिल की। इस फिल्म ने दुनियाभर में खूब तारीफें बटोरी, साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, अब इस फिल्म ने 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में फिल्म ने 5 अवार्ड अपने नाम किये।
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 5 मुख्य कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है और इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट एडिटिंग का भी अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही, फिल्म ने संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का एक अवॉर्ड.. और उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया के लिए बेस्ट डॉयलोग का एक अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, प्रीतिशील सिंह डिसूजा को बेस्ट मेकअप के लिए भी अवॉर्ड मिला।
7 बार नेशनल अवार्ड जीते हैं भंसाली
खास बात है कि संजय लीला भंसाली 7 बार नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके हैं। पहले, संजय लीला भंसाली ने 2002 में 'देवदास' के लिए सम्पूर्ण मनोरंजनकारी वाली लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड जीता था, 2005 में 'ब्लैक' को हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था, 2014 में 'मैरी कॉम' के लिए सम्पूर्ण मनोरंजनकारी वाली लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड जीता था, और 2015 में भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
2018 में 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर, 'पद्मावत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था और अब 2023 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड हासिल किया है।
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने कई चुनौतियों का सामना करके अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया, लेकिन इसने सफलतापूर्वक नेशनल और ग्लोबल ब्लॉकबस्टर की तरह चमक दिखाई। फिल्म ने ₹153.69 करोड़ का भारी कलेक्शन कमाकर बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई।


Click it and Unblock the Notifications