Opps..सोनम की शादी कराना चाहते हैं संजय लीला भंसाली..क्यों!
सोनम कपूर ने फिल्म डॉली की डोली में दुल्हन का किरदार क्या निभाया, निर्देशक संजय लीला भंसाली को सोनम की शादी की फिक्र हो गयी। अब यह फिक्र अनिल कपूर को न होकर संजय लीला भंसाली को क्यों हुई, यह तो वही बता सकते हैं।। आपको बता दें, यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह बात खुद सोनम कपूर ने मीडिया के सामने कही है।

सोनम कपूर को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली सोनम कपूर की शादी को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं। डॉली की डोली के प्रमोशन के दौरान सोनम ने खुद ये बातें कही हैं, कि संजय सर हमेशा मुझसे से शादी से संबंधित बातें पूछते रहते हैं। कि तुम कब शादी करोगी? किससे करोगी? अब समय आ गया है कि तुम अपना मिस्टर राइट ढूंढ़ लो....आदि..
सोनम ने कहा कि वे मुझे याद दिलाते हैं कि मुझे अब जल्द शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन सच यही है कि मैं अभी सिंगल हूं और मुझे अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है। सोनम ने कहा कि, मेरी जिंदगी में अभी किसी रिलेशनशिप के लिए कोई जगह नहीं है। मैं व्यक्तिगत तौर पर अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं।
इतना हीं नहीं, सोनम ने कहा कि, मुझे लगता है कि अभी मुझे अपना ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहिए। क्योंकि मैं दिल से एक्टिंग को जीना चाहती हूं। लिहाजा, अभी कुछ साल तो शादी का कोई प्लान नहीं है। ताजा फिल्म डॉली की डोली पर बात करते हुए सोनम ने कहा कि, मुझे खूबसूरत और डॉली की डोली का हीरो कहलाना पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications











