सलमान शाहरुख को साथ लाने वाले थे संजय लीला भंसाली- कहानी भी लिख गई थी- निखिल द्विवेदी
सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ पर्दे पर देखना भला किसको पसंद नहीं हैं। कुछ समय से खबरें आ रहीं थी कि सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। लेकिन अब प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होने कहा कि हां ये बात सही है कि सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आने वाले थे और इसको लेकर कहानी पर भी काम शुरु हो गया था।
फिल्म की कहानी का दूसरा हिस्सा संजय लीला भंसाली को कुछ खास पसंद नहीं आया था और इसपर काम करने को उन्होने बोला था। लेकिन अब नहीं लगता है कि फिल्म दोबारा से शुरु हो पाएगी।

निखिल ने बताया है कि फिल्म इंशाल्लाह के दौरान सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच सबकुछ सामान्य नहीं रहा है और बातें बिगड़ गई हैं। ऐसे में सलमान खान और शाहरुख खान शायद ही साथ आएंगे।
गौरतलब है कि सलमान खान की इंशाल्लाह में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वालीं थीं। लेकिन अब ये फिल्म पूरी तरह से डिब्बाबंद हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications