ALERT: दुश्मनी खत्म.. 'ब्लॉकबस्टर' डाइरेक्टर ने सलमान खान से फिर मिलाया हाथ!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, हम बात कर रहे हैं एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली की। हाल ही में संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के घर जाकर उनसे मुलाकात की और दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा।
बता दें, काफी सालों से दोनों बॉलीवुड हस्तियों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था। 'खामोशी' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद दोनों के बीच काफी कड़वाहट आ गई थी। खासकर ऋतिक रोशन की फिल्म 'गुजारिश' के बाद.. बहरहाल, संजय लीला भंसाली ने अब इस तनाव को खत्म करने की ठान ली है।
''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....''
लिहाजा, उन्होंने जाकर सलमान खान से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो भंसाली और सलमान खान की दोस्ती तो अब हो चुकी है। लेकिन फिलहाल दोनों की कोई फिल्म साथ नहीं आने वाली है। संजय लीला भंसाली का सलमान से जाकर मिलना सिर्फ एक पर्सनल कदम था, न कि किसी फिल्म की तैयारी।
याद दिला दें, हाल ही में संजय लीला भंसाली ने कहा था, कुछ लोग मुझे मतलबी और अहंकारी समझते हैं। लेकिन मुझे उन सभी लोगों से प्यार है, जिनके साथ मैंने काम किया है। फिलहाल, सलमान खान के साथ मेरी दोस्ती ऑफ (OFF) है। लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। न मैंने अब तक सलमान के खिलाफ एक शब्द कहा है, न मैं कभी कहूंगा। वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।
हम्म.. यहां देखिए सितारों के साथ संजय लीला भंसाली-


Click it and Unblock the Notifications

