..................... Sanjay Leela Bhansali to team up with Rani again, संजय के साथ फिर से काम करेंगी रानी मुखर्जी - Hindi Filmibeat

संजय के साथ फिर से काम करेंगी रानी मुखर्जी

मुंबई। हम दिल दे चुके सनम, ब्‍लैक और देवदास जैसी फिल्‍में बनाने वाले निर्माता , निर्देशक अब फिर रानी मुखर्जी के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर रानी ने बताया‍ कि संजय मेरे दोस्‍त हैं, जब मैंने उनके साथ ब्‍लैक फिल्‍म की थी तभी उन्‍होने मुझसे वादा किया था कि वह फिर से मेरे साथ काम करना चाहते हैं। ब्‍लैक फिल्‍म में रानी ने एक अंधी और मूक लड़की का किरदार निभाया था।

रानी मुखर्जी ने बताया कि जब मुझे ब्‍लैंक फिल्‍म का ऑफर दिया गया था तब मैं इटली में थी। यह मेरे करियर की एक खास फिल्‍म थी। इसके अलावा रानी ने संजय को उनके आने वाले धारावाहिक 'सरस्‍वतीचंद्र' के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि मैं दुआ करती हूं कि यह धारावाहिक काफी पसंद किया जाये

एक बंगाली उपन्‍यास पर आधारित संजय लीला भंसाली का धारावाहिक 'सरस्‍वतीचंद्र' जल्‍द ही प्रसारित होगा। इसके बारे में संजय का कहना है कि मैं पहले इस पर फिल्‍म बनाना चाहता था लेकिन फिर इसे टीवी सीरियल के रूप में ढ़ालना बेहतर लगा। यह एक विशेष समय की प्रेम कहानी है। मैं खुश हूं कि मैं इसे बनाने में कामयाब रहा।

हाल ही में 'सरस्‍वतीचंद्र' की लांचिंग के मौके पर भी संजय लीला भंसाली ने कहा था कि यह मेरे बीस साल के करियर का सबसे खास दिन है। हमने इसे बनाने में एक साल से भी ज्‍यादा का वक्‍त लिया है। हम सबने काफी मेहनत की है और उम्‍मीद करते हैं कि यह लोगों को पसंद आएगा। यह दूसरा मौका होगा जब कोई बड़ा निर्माता टीवी सीरियल लेकर आ रहा है। इसके पहले आमिर खान के धारावाहिक 'सत्‍यमेव जयते' का टीवी पर प्रसारण हुआ था।

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X