..................... Sanjay Leela Bhansali to role 5 films this year - Hindi Filmibeat

Just In: 300 करोड़ी फिल्म के बाद, बैक 2 बैक 5 फिल्में फाइनल, 2018 में तबाही

इस साल की धमाकेदार ओपनिंग की है संजय लीला भंसाली ने पद्मावत के साथ। जहां फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री मारी वहीं संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट्स पर आए दिन चर्चा हो रही थी।

कभी खबर थी कि उनकी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे, कभी उनकी साहिर लुधियानवी बायोपिक पर चर्चा होती। इसके बाद खबर थी कि वो दीपिका पादुकोण के साथ एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

sanjay-leela-bhansali-tole-5-films-this-year

लेकिन अब इससे भी बड़ी धमाकेदार खबर है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो संजय लीला भंसाली एक साथ 5 फिल्में रोल करने जा रहे हैं। इनमें से एक वो खुद डायरेक्ट करेंगे और बाकी प्रोड्यूस। और ये सारी फिल्में 2018 में ही शुरू हो जाएंगी।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने राम लीला के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली और बाजीराव मस्तानी के साथ 200 करोड़ क्लब में।

पद्मावत के साथ उन्होंने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली। हालांकि इस फिल्म का बजट इतना ज़्यादा हो चुका था कि 300 करोड़ की कमाई के बावजूद ये बॉ्क्स ऑफिस पर केवल प्लस में रह गई और कोई मुनाफा नहीं कमा पाई।

हालांकि ये बॉलीवुड की छठवीं 300 करोड़ी फिल्म ज़रूरी बनी। मिलिए, बॉलीवुड के 300 करोड़ी क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X