Sanjay Leela Bhansali एक बार फिर 'इंशाल्लाह' करेंगे शुरु, आलिया के साथ सलमान खान नहीं, होंगे दूसरे सुपरस्टार!

Sanjay Leela Bhansali's Inshallah: साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने जोर शोर से सलमान और आलिया भट्ट के साथ फिल्म "इंशाल्लाह" की घोषणा की थी। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे क्योंकि भंसाली और सलमान की जोड़ी ने बेहद शानदार फिल्में दी हैं। फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ ही समय में खबरें आईं कि एक्टर- डायरेक्टर के बीच अनबन चल रही है और फिर अचानक ही फिल्म डिब्बाबंद पड़ गई।
इंशाल्लाह के बंद पड़ने के बाद ही, संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन किया। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली एक बार फिर इंशाल्लाह पर काम शुरु करने वाले हैं। लेकिन इस बार फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इंशाल्लाह के लिए आलिया के साथ 90s के दो मेगा स्टार्स को अप्रोच किया जा रहा है। भंसाली उनकी उपलब्धता जानने के बाद ही आगे बात बढाएंगे।
बता दें, जब सलमान खान ने इंशाल्लाह छोड़ी थी, उसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "एक बात मैं कहना चाहता हूं कि भंसाली, इस फिल्म के साथ गद्दारी नहीं करते। मैं चाहता हूं कि वो जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं, वैसी फिल्म बनाएं। हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं उन्हें इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं देता हूं.."
संजय लीला भंसाली फिलहाल गंगूबाई के बाद, नेटफ्लिक्स पर अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' के साथ आने वाले हैं। इसके अलावा वो "बैजू बावरा" पर भी काम कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लॉक रखा है। देखना दिलचस्प होगा कि हीरामंडी के बाद भंसाली बैजू बावरा और इंशाल्लाह में से किस पर काम शुरु करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












