''बाहुबली जो नहीं कर पाई.. शाहरूख खान की ये फिल्म वो धमाका करेगी....''
नहीं.. नहीं.. यहां शाहरूख खान के किसी आने वाली फिल्म की बात नहीं हो रही है। बल्कि जिक्र है संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2002 में आई फिल्म देवदास अब थ्री डी में फिर से रिलीज होने वाली है।
OUCH.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के लिए.. अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद!
संजय लीला भंसाली ने इस रिपोर्ट को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि देवदास जिस तरह से शूट की गई थी, वह थ्री डी के लिए परफेक्ट फिल्म है। बता दें, इस फिल्म में शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्म की वर्ल्डवाइड थ्री डी रिलीज के लिए प्लान बनाया जा रहा है। फिल्म की मार्केटिंग से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, थ्री डी फिल्मों की ग्लोबल पहुंच काफी ज्यादा है। क्योंकि हॉलीवुड की ज्यादातर सुपरहीरो फिल्में थ्री डी पर ही बनती हैं। देवदास के साथ हमें उम्मीद है कि हम मार्केट शानदार प्रदर्शन करेंगे.. जहां बाहुबली पीछे रह गई थी.. क्योंकि वह उस फॉरमेट में ही नहीं बनाई गई थी।
यहां जानें फिल्म देवदास से जुड़े दिलचस्प किस्से-


Click it and Unblock the Notifications











