..................... संजय लीला भंसाली का ग्रैंड डिजिटल डेब्यू, ऋचा चड्ढा के साथ पीरियड ड्रामा वेब सीरीज- बड़ी खबर! Sanjay Leela Bhansali to make digital debut with Richa Chadha make a webseries for OTT - Hindi Filmibeat

संजय लीला भंसाली का ग्रैंड डिजिटल डेब्यू, ऋचा चड्ढा के साथ पीरियड ड्रामा वेब सीरीज- बड़ी खबर!

वैसे तो संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को वह आलिया भट्ट को लेकर बना रहे हैं। लेकिन इस बीच बड़ी खबरें ये सामने आई हैं कि संजय लीला भंसाली डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज के जरिए दस्तक दे सकते हैं।

खास बात ये है कि संजय लीला भंसाली इस बार दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि लीड रोल के लिए ऋचा चड्ढा को कास्ट करने वाले हैं। मिड डे में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टिंग में लोहा मनवा चुकीं ऋचा चड्ढा के साथ संजय लीला भंसाली जल्द ही एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज बनाने वाले हैं। बता दें इससे पहले रामलीला फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ भंसाली पहले काम कर चुके हैं। लेकिन उस फिल्म में लीड रोल में दीपिका पादुकोण थीं।

Sanjay Leela Bhansali Richa Chadha

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर ऋचा चड्ढा को देखा गया। जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय और ऋचा चड्ढा के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर कंफर्म बातचीत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि एक सूत्र ने बताया है कि संजय लीला भंसाली खुद इस वेब सीरीज को डायरेक्ट करेंगे। वह इस वेब सीरीज को बनाने के बाद किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके राइट्स बेच देंगे। फिलहाल भंसाली इस पीरियड ड्रामा वेब सीरीज की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बता दें भंसाली और ऋचा चड्ढा की ओर से फिलहाल इस तरह की खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

मैडम चीफ मिनिस्टर

मैडम चीफ मिनिस्टर

राजनीति से जुड़ी फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का हाल में ही ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे सिर्फ एक शब्द में बयां करना हो तो ये बहुत करारा था। इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही ऋचा चड्ढा ने शानदार काम किया है। फिल्म का विषय काफी दमदार है। फिल्म में एक जूझारी लड़की मुख्यमंत्री बनने से लेकर उसके बड़े बड़े सपने की कहानी है है। इस किरदार को ऋचा निभा रही हैं। वह समाज में पिछड़ों को उनका हक दिलवाना वह लड़कियों को सम्मान दिलवाने के लिए काम करती है। 22 जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो रही है।

 अभी तो पार्टी शुरू हुई है

अभी तो पार्टी शुरू हुई है

इस प्रोजेक्ट के साथ भी ऋचा चड्ढा का नाम जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को थप्पड़ फिल्म निर्देशक लेकर आ रहे हैं। जिसमें ऋचा चड्ढा भी नजर आएंगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं। फिल्म में गंगू की भूमिका आलिया भट्ट निभा रही हैं। फिल्म के अब तक कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। हाल में ही बताया गया था कि गंगूबाई काठियावाड़ी इसी साल रिलीज होगी। बता दें ये प्रोजेक्ट संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जोकि एक सच्ची घटना व पात्रों से जुड़ी कहानी है।

 हीरामंडी फिल्म

हीरामंडी फिल्म

हीरामंडी प्रोजेक्ट पर भंसाली ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। 'हीरा मंडी' फिल्म को लेकर हाल में ही सामने आया था कि इसमें आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, मनीषा कोइराला, विद्या बालन और ऐश्वर्या राय जैसी धमाकेदार एक्ट्रेस में से किसी को लिया जाएगा। भंसाली इस प्रोजेक्ट के लिए शानदार कास्ट चाहते हैं।

इंशाअल्लाह

इंशाअल्लाह

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह नाम से एक फिल्म आने वाली थी। जिसका ऑफिशियल ऐलान भी हो चुका था।कई सालों बाद संजय लीला भंसाली इस फिल्म में सलमान खान के साथ साथ काम करने जा रहे थे।लेकिन कुछ अनबन की खबरों के बीच ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को लिया जाना था। जब ये फिल्म नहीं बन पाई तो भंसाली ने गंगूबाई के लिए आलिया को चुना। इंशाअल्लाह फिल्म पर एक बार आलिया ने बात करते हुए ये भी कहा था कि कई बार चीजें हमारे प्लान के मुताबिक नहीं हो पाती।

बैजू बावरा फिल्म

बैजू बावरा फिल्म

संजय लीला भंसाली की फिल्मों की लिस्ट में फिल्म बैजू बावरा भी है। कहा जा रहा है कि फिलहाल इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। ये फिल्म तब चर्चा में आई थी जब बैजू बावरा के साथ रणबीर कपूर का नाम जोड़ा गया था। लेकिन फिर रणबीर कपूर ने इस फिल्म से इंकार कर दिया। मीडिया के मुताबिक उन्होंने ये कहा था कि वह अभी इस स्टाइल की फिल्म नहीं करना चाहते हैं। खैर इसके बाद इस फिल्म बैजू बावरा को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X