प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संजय लीला भंसाली की फिल्म- ''मन बैरागी'', रिलीज होगी First LOOK
Recommended Video
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री पर बन रही एक फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया जाएगा। बता दें, इस खास फिल्म को संजय लीला भंसाली और महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है संजय त्रिपाठी ने। खास बात है कि फिल्म का फर्स्ट लुक सुपरस्टार प्रभास रिलीज करेंगे।
इस फिल्म का नाम होगा 'मन बैरागी'। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित होगी। इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है। 'मन बैरागी' एक घंटे की विशेष फिल्म होगी।

संजय लीला भंसाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात जो लगी है वो है इसकी सार्वभौमिक अपील। कहानी पर बहुत अच्छी तरह से शोध किया गया है और एक युवा व्यक्ति के तौर पर हमारे पीएम के जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण मोड़ ने वास्तव में मुझे बहुत प्रभावित किया। मैंने महसूस किया कि यह एक ऐसी कहानी है जो अनसुनी है और इसे बताने की आवश्यकता है।'
वहीं, फिल्म के निर्देशक का कहना है- मेरे लिए ये एक ऐसे इंसान की कहानी है जो खुद को ढूंढने निकला था और हमारे देश का सबसे बड़ा नेता बन गया। ये फिल्म लोगों के दिलों को छू लेगी।
बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इससे पहले एक बॉयोपिक फिल्म बन चुकी है, जिसमें मुख्य किरदार विवेक ओबेरॉय मे निभाया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली निर्मित इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











