संजय लीला भंसाली को मिलेगा पद्मश्री, दिलीप कुमार-अमिताभ को पद्म विभूषण
हिंदी फिल्म जगत के जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे पहले बाबा रामदेव और सलीम खान ने इस पुरस्कार को लेने से इँकार कर दिया था। बाबा रामदेव ने कहा कि वो संत हैं और उन्हें इस पुरस्कार की जरुरत नहीं, वहीं सलीम खान ने भी इस पुरस्कार को लेने से मना कर दिया था।

हाल ही में गृह मंत्रालय की तरफ से लिस्ट घोषित की गयी जिसके अनुसार दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण की उपाधि के लिए और संजय लीला भंसाली को पद्म श्री की उपाधि के लिए चुना गया है।
इसके अलावा प्राण (कार्टूनिस्ट), प्रसून जोशी और रविंद्र जैन को भी पद्म श्री के लिए चुना गया है। खबर ये भी है कि अमिताभ बच्चन ने भी इस पुरस्कार को लेने से इंकार कर दिया है। लेकिन अभी तक इस बात को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications