कोरोना निगेटिव हुए संजय लीला भंसाली, फिर से शुरु होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग!
कुछ दिनों पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली कोविड 19 से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। लेकिन खुशी की बात है कि अब उन्होंने दोबारा कोविड 19 का टेस्ट कराया, जो कि नेगेटिव आया है। फिलहाल कोरोना निगेटिव होने के बाद अब जरूरी क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद ही भंसाली अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूट पर लौटेंगे।
पिछले कुछ दिनों में संजय लीला भंसाली के अलावा रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं।

संजय लीला भंसाली फिल्म के सेट पर ही कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। लिहाजा, उन्होंने खुद को ऑफिस में ही क्वारंटीन कर लिया था, जो कि उनके घर के अपोजिट स्थित है। फिर आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया, होम क्वारंटीन पर थीं, लेकिन उनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया। फिलहाल भंसाली अपनी मां से भी नहीं मिल रहे हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है। लेकिन खास बात है कि इसी दिन को पहले से ही मेगास्टार प्रभास की फिल्म के लिए भी लॉक किया गया है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन- इंडिया फिल्म राधे श्याम इसी दिन रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications