संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह हुई शुरू, ईद 2020 सलमान - आलिया के नाम

संजय लीला भंसाली ने सलमान खान की इंशाल्लाह पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज़ होगी और सलमान खान के साथ पहली बार आलिया भट्ट नज़र आएंगी। फिल्म फिल्म की शूटिंग के लिए जगह फाईनल की जा रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तरकाशी में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके अलावा, वाराणसी में भी लोकेशन ढूंढी जा रही है।

फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट एक साथ आ रहे हैं। हालांकि इस बात के लिए आलिया भट्ट और सलमान खान का काफी मज़ाक पहले ही उड़ चुका है। हालांकि ईद 2020 की बुकिंग पहले रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी के लिए की थी लेकिन इसके बावजूद, सलमान की फिल्म अनाउंस कर दी गई। अब ईद मतलब सलमान खान, ये तो सब जानते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो साल से सलमान खान ईद पर कुछ खास धमाका नहीं कर पा रहे हैं और फैन्स निराश हो रहे हैं। पहले ट्यूबलाइट और फिर रेस 3 ने फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिर भी इस साल ईद पर फैन्स को सलमान खान - अली अब्बास ज़फर की भारत का बेसब्री से इंतज़ार है।

अब सलमान खान और संजय लीला भंसाली, ईद 2020 में भी धमाका करेेंगे। सांवरिया के बाद दोनों सालों बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं और दर्शक अभी से इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X