संजय लीला भंसाली ने शुरू की सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग, खुलेंगे दिलचस्प राज़

सलमान खान खुद पर एक डॉक्यू सीरीज़ बनाने जा रहे हैं ये तो सबको पता है। इस सीरीज़ का नाम है Beyond The Star जहां सलमान को करीब से जानने वाले 30 लोग, उनके बारे में बताएंगे। इस पूरी सीरीज़ का फॉर्मैट इंटरव्यू के तौर पर होगा जहां सलमान खान के करीबी दोस्त, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और को एक्टर्स उनके बारे में बात करते दिखाई देंगे। ये सभी लोग मिलकर, सलमान खान के करियर के 30 सालों पर बात करते हुए दिखाई देंगे।

अब सलमान खान के करियर की बात हो और संजय लीला भंसाली का ज़िक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है भला। तो अपने सारे गिले - शिकवे दूर करते हुए संजय लीला भंसाली ने इस सीरीज़ के लिए अपने हिस्से शूट कर दिए हैं और सलमान खान से अपनी दोस्ती और मतभेद की कहानियां भी शेयर कर दी हैं।

Sanjay Leela Bhansali- Salman Khan

गौरतलब है कि 2020 में सलमान खान और संजय लीला भंसाली, हम दिल दे चुके सनम के 21 सालों बाद एक साथ इंशाल्लाह नाम की फिल्म में साथ दिखाई देने वाले थे। लेकिन हर बार की तरह दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हुए और अनाउंस होने के बाद ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। सलमान खान अपनी बाकी फिल्मों में व्यस्त हो गए और भंसाली हीरामंडी और गंगूबाई में।

इसके बावजूद भंसाली ने सलमान खान की डॉक्यू सीरीज़ के लिए इंटरव्यू देने में कोई झिझक नहीं दिखाई। दिलचस्प है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली के रिश्ते, हमेशा से ही खट्टे मीठे रहे हैं।

21 सालों में बदली दोस्ती

21 सालों में बदली दोस्ती

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की दोस्ती की शुरूआत हुई थी फिल्म खामोशी के सेट पर। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में लोगों ने सलमान खान को खूब पसंद किया और इसके बाद दोनों ने साथ में हम दिल दे चुके सनम पर काम किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक रिलेशनशिप में आए और उसके बाद जो हुआ वो इतिहास था। बस इसी इतिहास की वजह से भंसाली ने ऐश्वर्या राय की दोस्ती चुनी और सलमान खान से दूर हो गए। वहीं सलमान खान की कुछ डिमांड्स थीं जो भंसाली कभी मानना नहीं चाहते थे।

हम दिल दे चुके सनम का क्लाईमैक्स

हम दिल दे चुके सनम का क्लाईमैक्स

सलमान खान चाहते थे कि हम दिल दे चुके सनम के क्लाईमैक्स में ऐश्वर्या राय का किरदार नंदिनी, सलमान के किरदार समीर के साथ जाना चाहिए ना कि अजय देवगन के किरदार वनराज के साथ। इस बात के लिए सलमान खान ने कई बार भंसाली से चर्चा की। लेकिन भंसाली हमेशा से ही ये तय कर चुके थे कि फिल्म के क्लाईमैक्स में नंदिनी अपने पति को ही चुनेगी। भंसाली के इस निर्णय से सलमान खान ज़्यादा खुश नहीं हुए थे।

देवदास बनने की रखी डिमांड

देवदास बनने की रखी डिमांड

इसके बाद सलमान खान को पता चला कि संजय लीला भंसाली देवदास बना रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने देवदास बनने की ज़िद पकड़ ली। इस फिल्म में भी पारो की भूमिका में थीं ऐश्वर्या राय और सलमान खान, ऐश्वर्या को उस वक्त डेट कर रहे थे। सलमान, भंसाली से देवदास के रोल की ज़िद करते रहे लेकिन भंसाली को यकीन था कि शाहरूख खान के अलावा कोई भी दूसरा एक्टर देवदास को वापस ज़िंदा नहीं कर पाएगा। उन्होंने सलमान खान की ये ज़िद भी नकार दी।

करनी थी बाजीराव मस्तानी

करनी थी बाजीराव मस्तानी

जब सलमान खान, ऐश्वर्या राय और संजय लीला भंसाली की तिकड़ी, हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रही थी उसी समय भंसाली को ऐश्वर्या और सलमान ने अपनी ड्रीम कास्ट दिखी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए। भंसाली ने सलमान को बाजीराव और ऐश्वर्या को मस्तानी के रोल में कास्ट करने का मन बनाया ही था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ कभी काम ना करने की ठान ली। लेकिन सलमान को फिर भी ये फिल्म करनी थी। एक दिन वो कैटरीना कैफ को भंसाली के पास लेकर पहुंचे और कहा कि यही आपकी मस्तानी हैं। वहीं उन्होंने अपनी तेरे नाम एक्ट्रेस भूमिका चावला का नाम काशीबाई के रोल के लिए सुझाया। भंसाली ने जैसे तैसे सलमान खान की ये डिमांड भी टाल दी।

इंशाल्लाह के साथ हुआ था वादा

इंशाल्लाह के साथ हुआ था वादा

भंसाली और सलमान खान इन सारे मनमुटावों के बीच इंशाल्लाह के साथ वापस लौटने वाले थे। इस फिल्म में सलमान खान, आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले थे। फिल्म के एलान के साथ ही सलमान और आलिया को ट्रोल किया जाने लगा था। इस बीच सलमान खान ने वापस, भंसाली को कुछ क्रिएटिव सुझाव दिए, जिस पर अमल करने को भंसाली तैयार नहीं थे और ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। अब देखना है कि सलमान खान पर बन रही इस डॉक्यूमेंट्री में भंसाली, सलमान खान के और कौन कौन से राज़ खोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X