Opss..संजय ने रणवीर से कहा, शाहरूख-सलमान से कुछ तो सीखो!

'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह को फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के गुस्से का सामना करना पड़ा। जी हां, एआईबी रोस्ट को लेकर हो रहे विवादों से संजय भी नाराज हैं। लिहाजा, उन्होंने अपने फिल्म के एक्टर और चहेते रणवीर सिंह को जमकर डांट लगाई है। आपको बता दें, रणवीर सिंह एआईबी शो के मुख्य हिस्सा थे।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान ही रणवीर को डांटते हुए कहा कि, 'तुम लोग बिलकुल इडियट हो, स्टार्स ऐसे व्यवहार नहीं करते हैं। शाहरुख और सलमान से कुछ सीखो। छिछोरा बनने की जरुरत नहीं है। जनता के चहते होने की वजह से तुम्हें पता होना चाहिए की तुम्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।'

गौरतलब है कि, रणवीर सिंह ने एआईबी शो में जमकर अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद काफी कंट्रोवर्सी हो गयी और इस शो को भी यूट्यूब से हटाया गया। इस शो में रणवीर के साथ अर्जुन कपूर और करण जौहर भी थे। वहीं, दर्शकों में रणवीर की गर्लफ्रैंड और बाजीराव मस्तानी की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। लिहाजा, संजय ने इस बात पर रणवीर को फटकार लगाई।

पढ़ें- AIB रोस्ट कंट्रोवर्सी पर शाहरूख का डिप्लोमैटिक जवाब!

आपको बता दें, एआईबी पर पहले ही आमिर खान समेत कई सितारे विरोध जता चुके हैं। जबकि शाहरूख ने काफी डिप्लोमैटिक सा जवाब देते हुए इस मुद्दे से पलड़ा झाड़ दिया था। बहरहाल, जब भी एआईबी पर विवाद खत्म होने को होता है, कोई न कोई इस पर अपनी टिप्पणी देकर इसे जिंदा कर देता है। संजय के इस फटकार के बाद अब कौन अपना बयान देता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X