सलमान खान के ईद 2020 के चांद पर इसलिए लगा ग्रहण, बॉक्स ऑफिस पर एक और FLOP
सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ इंशाल्लाह नाम की फिल्म करने जा रहे थे और ये फिल्म अब कैंसिल नहीं तो पोस्टपोन हो चुकी थी। क्यों इसका कोई ठोस कारण नहीं है। लेकिन शायद ये फैसला सबके लिए सही है। अब देखिए जिस हिसाब से सलमान खान का ट्रैक चल रहा है, उनकी ईद फीकी पड़ना शुरू हो गई है।
पहले ट्यूबलाइट और फिर रेस 3, दोनों ही ईद के चांद बिल्कुल फीके थे। अब रेस 3 जैसी फिल्म तो चलिए घाटा निकाल ले। लेकिन भंसाली तो फिल्में ही 100 - 150 करोड़ की बनाते हैं। ऐसे में अगर सलमान की ईद फीकी जाती तो उसका सीधा असर भंसाली की जेब पर पड़ता। इसलिए बेहतर है कि फिलहाल उनकी और सलमान की ईद रिलीज़ कैंसिल हो चुकी है।

अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने अपनी तकनीकी टीम को फरवरी 2019 से अपनी तारीखें खाली रखने के लिए कहा था।सलमान खान भारत की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म कर देंगे और इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म अगले साल से शुरू करने वाले थे। हालांकि फिल्म क्या है, किस बारे में है ये किसी को नहीं पता चल पाया।
सलमान खान ने टाईगर ज़िंदा है को प्रमोट करने के दौरान ये माना था कि संजय लीला भंसाली की एक स्क्रिप्ट उनके पास पड़ी है। लेकिन लोगों के उत्साह पर पानी पड़ गया जब रेस 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा कि मैं भारत, रेमो की एक डांस फिल्म और शेर खान कर रहा हूं। इसके अलावा दबंग 3 भी करनी है।
अब फिलहाल भारत के बाद सलमान क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म कैंसिल हो चुकी है, दबंग 3 की स्क्रिप्ट तैयार नहीं है वहीं किक 2 का भी वही हाल है। ऐसे में सलमान के हिस्से भारत के बाद क्या आता है, ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications