इंतजार खत्म- इस दिन से शुरु होगी शूटिंग- सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर जोड़ी
Recommended Video

हाल ही में पद्मावत, रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली अब कुछ ऐसा करने जा रहें हैं जो कि आज से 19 साल पहले फिल्म हम दिल दे चुके सनम में कर चुकें हें। बता दें कि संजय लीला भंसाली अब सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग 2019 के सेंकंड हाफ में शुरु हो सकती है। जबकि ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
बता दें कि ये फिल्म एक रोमैंटिक लव होने वाली है जिसकी स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। पता चला है कि दबंग खान भी संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

संजय लीला भंसाली इस समय एक साथ तीन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। और इन सारी फिल्मों में वो बड़े कलाकारों के साथ काम करने वाले हैं। लीडिंग डेली के एक सोर्स ने बताया कि इन्हीं मे से एक फिल्म में सलमान खान काम करने जा रहे हैं।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम भी संजय लीला भंसाली ने निर्देशित की थी और फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हालांकि अब बनने जा रही फिल्म में एक्ट्रेस का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। संजय लीला भंसाली की फिल्मों पर डालिए एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications