"संजय लीला भंसाली के विजन पर लोगों को विश्वास करना चाहिए"
Recommended Video

पद्मावती को लेकर पिछले काफी लंबे से कंट्रोवर्सी चल रहा है और आखिरकार संजय लीला भंसाली ने वीडियो शेयर कर लोगों के भरोसा दिलाया कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे राजपुत समाज को बुरा लगे या उनकी वीरता या सम्मान पर आंच आए।
अब अर्जुन कपूर पद्मावती के सर्मथन में आए हैं और उन्होंने कहा है कि "राजनीति और पॉलिटिक्स की वजह से एक बार फिर इस शख्स को अपनी क्रिएटिविटी को जस्टीफाई करने की जरूरत पड़ रही है। वो एक शानदार फिल्ममेकर हैं और उनका विजन बिल्कुल साफ है इसलिए उनपर लोगों को विश्वास करना चाहिए।मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म में रानी पद्मावती को पूरी इज्जत के साथ दिखाया जाएगा।"

अर्जुन कपूर पहले भी रणवीर सिंह और सारे स्टार्स की तारीफ कर चुके हैं। सिर्फ अर्जुन कपूर नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड संजय लीला भंसाली के सपोर्ट में आ चुका है। करण जौहर ने मामी फिल्म फेस्टिवल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से इसके बारे में सवाल भी पूछा था और स्मृति ईरानी ने भरोसा दिया था कि पद्मावती की रिलीज में कोई समस्या नहीं होगी।
फिलहाल पद्मावती को लेकर करणी सेना, गुजरात में बीजेपी और सर्व ब्राह्मण समुदाय इसकी रिलीज के खिलाफ हैं और इसे रिलीज ना होने देने की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications