अब ऑफिशियली पद्मावती का नाम हुआ पद्मावत...जानिए DETAILS

By Shweta

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को आखिरकार सीबीएफसी ने पास कर दिया है। बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार प्रोड्यूसर्स फिल्म का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर पद्मावत रख लिया है। प्रोड्यूसर्स फिल्म को लेकर कोई और कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं इसलिए इसका नाम पद्मावत रखा गया।

फिल्म में एतिहासिक जगहों को लेकर और कन्फ्यूज करने वाले रिफरेंस को भी बदलकर सही करने कहा गया। पद्मावत की जब से संजय लीला भंसाली ने घोषणा की थी तब से लगातार फिल्म सुर्खियों में रही है और कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है।

sanjay-leela-bhansali-s-padmavati-officially-renamed-as-padmaavat

फिल्म पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन लगातार विद्रोह और सीबीएफसी की वजह से फिल्म को रिलीज होने से रोक दिया गया। फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।फिल्म में कहानी से छेड़छाड़ को लेकर करणी सेना सहित कई समूहों ने फिल्म का विरोध भी किया।

रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर फिल्म में राजा रावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म को पहले एतिहासकारों के पैनल ने देखा फिर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास किया और फिल्म का नाम पद्मावत करने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X