2017 का सबसे धमाकेदार CLASH.. 4 सुपरस्टार्स.. होंगे आमने सामने!
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' ने आखिरकार फैंस को राहत दी है। फिल्म 2018 नहीं.. बल्कि 1 दिसंबर 2017 को रिलीज हो रही है। बता दें, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म पहले 17 नवंबर को रिलीज होने वाली थी.. लेकिन इसकी रिलीज पोस्टपोंड हो चुकी है।
''सिर्फ BOX OFFICE कलेक्शन के लिए नहीं है मेरी फिल्म..''
बहरहाल, अब 1 दिसंबर को हम दो खास फिल्मों के बीच टक्कर होते देखेंगे। एक तरफ होगी दीपिका- रणवीर की पद्मावती.. तो दूसरी तरफ होगी ऋषि कपूर- अमिताभ बच्चन की 102 नॉट आउट।

विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु को एक हफ्ते प्रीपोंड कर लिया गया है.. और अब फिल्म 24 नवंबर को ही रिलीज हो जाएगी। लेकिन 102 नॉट आउट के निर्माता अब क्या करते हैं.. देखना दिलचस्प होगा।
कोई शक नहीं कि 102 नॉट आउट एक उम्दा फिल्म होगी। लेकिन संजय लीला भंसाली की पद्मावती के सामने बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म का टिकना मुश्किल हो सकता है।
यहां जानें 2017 में आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications












