संगीत के लिए लता मंगेशकर ने राजकपूर से की संजय लीला भंसाली की तुलना, बताया पसंदीदा निर्देशक
सुरों की मलिका और सुर सम्राज्ञी जैसे नामों से जानी जाने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि उनको संगीत के बारे में अच्छा ज्ञीन है और वो जानते है फिल्मों मे किस तरह का संगीत लोग सुनना पसंद करते है।
इसके आगे बोलते हुए लता जी ने उनका तुलना राज कपूर से करते हुए कहा कि उनको भी संगीत का काफी ज्ञान था और वो जानते थे कि इस फिल्म में लोगों को किस तरह के गाने पसंद आएंगे। बता दें कि संजय लीला भंसाली एक ऐसे निर्देशक है जो ऐसी फिल्मे बनाने के लिए जाने जाते है जो सबसे अलग और संगीत से भरी हुई होती है।

वो फिल्म के हर कोने को काफी बारीकी से देखना पसंद करते है। लता मंगेशकर ने का कि संजय लीला भंसाली और उनके म्यूजिक का काफी अच्छा संबंध है। इसी तरह से राजकपूर भी थे और उनको तबले इत्यादि बजाने का काफी शौक था।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत के संगीत की तारीफ करते हुए तला जी ने आगे स्माइल दरबार की भी तारीफ की और कहा कि वो इस फिल्म के संगीत से बहुत ज्यादा प्रभावित है। इसके आगे तारीफ करते हुए लता जी ने कहा कि संजय लीला भंसाली अकेले ऐसे डायरेक्टर बचे है जिनकी फिल्मों मे एक गाना तो क्लासिकल मिल ही जाएगा और इसको देखकर मैं बहुत ज्यादा प्रसन्न होती हूं।
लता मंगेशकर ने ये भी कहा कि संजय लीला भंसली के अलावा भी वो एक ऐसे डायरेक्टर को जानती है जो कि संगीत का उसी तरह से ध्यान रखते थे जैसे कि राज कपूर रखते है और उस निर्देशक का नाम राज खोसला था।
राज कपूर के बारे में उन्होने बताया कि उनके पास काफी टैलेंट था क्योंकि वो गाने के साथ साथ वो गाते तो काफी अच्छा थे है और उतना ही अच्छा बजाते भी थे। लता मंगेशकर ने खुलासा करते हुए कहा कि राजकपूर साहब मुंबई सिंगर बनने ही आए थे।
तला मंगेशकर को फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गाना घूमर काफी पसंद आया था और उन्होने कहा कि इस गाने ने लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया था।
बता दें कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की वजह से देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हर राज्य में नहीं रिलीज होने दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











