पद्मावत देखने के बाद संजय लीला भंसाली की मां ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पद्मावत, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।पद्मावती लगातार विवादों में रही है और 1 दिसंबर को इसकी रिलीज कंट्रोवर्सी की वजह से आगे बढ़ा दी गई थी।
करणी सेना से लेकर सीबीएफसी तक ने फिल्म में बदलाव की मांग की और आखिरकार फिल्म रिलीज होने में कामयाब होगी। हाल में संजय लीला भंसाली ने फिल्म अपनी मां को दिखाई और उनकी मां पद्मावत देखकर काफी इमोशनल भी हुईं।

खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली ने अपनी मां को दिखाई और उनकी मां का मानना है कि ये भंसाली की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसी फिल्म बनाने के बाद भी उनके बेटे को ये सब झेलना पड़ा।उनके लिए ये राजपूत महिलाओं की शौर्यगाथा के बारे में है और बेहद खूबसूरत फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications