Pics: खाली हुआ गंगूबाई का सेट, शूटिंग रूकी, वीरान तस्वीरें वायरल
कोरोनावायरस महामारी से इस समय पूरा देश जूझ रहा है और फिल्मों की शूटिंग बंद हो चुकी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पूरा सेट खाली हो चुका है और सेट की वीरान तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो ही हैं।
आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही थी क्योंकि फिल्म की रिलीज़ डेट सितंबर है। लेकिन अब कोरोना के असर के बाद सेट खाली हो चुका है।

वायरल हुई इन तस्वीरों में कमाटीपुरा पुलिस स्टेशन का सेट दिख रहा है। फिल्म 60 के दशक की माफिया क्वीन पर आधारित है जो कमाटीपुरा में कोठा चलाती है लेकिन वहां की लड़कियों के लिए भगवान थी।
फिल्म 11 सिंतबर 2020 को रिलीज़ होनी है और ये हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बन रही है।


Click it and Unblock the Notifications
