संजय लीला भंसाली का अगला धमाका : शाहरूख - सलमान - आलिया और बैजू बावरा रीमेक, जानिए डीटेल्स
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में बैजू बावरा के रीमेक राइट्स खरीदे हैं और अब इस फिल्म के लिए शाहरूख खान, सलमान खान और आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है। बैजू बावरा, एक गुमनाम गायक बैजू और अकबर के नवरत्न - मियां तानसेन के बीच के संगीत की टक्कर की कहानी है।
भंसाली इस फिल्म को शाहरूख - सलमान के साथ ही बनाना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिलम के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

भंसाली से पहले भी इस फिल्म को अ जिप्सी नाम से बनाया जा रहा था। फिल्म का म्यूज़िक दे रहे थे ए आर रहमान और इसके हीरो थे आमिर खान। लेकिन फिल्म बीच में ही बंद हो गई। अब भंसाली इसे शाहरूख और सलमान के साथ रीमेक करने की कोशिश करना चाहते हैं।
ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी। हम आपको बताते हैं बैजू बावरा की बेहद दिलचस्प कहानी -


Click it and Unblock the Notifications
