संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा', रिलीज से पहले ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल

Sanjay Leela Bhansali's Baiju Bawra: भारत के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में शुमार संजय लीला भंसाली की फिल्मों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हमने आखिरी बार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जरिए उनकी प्रतिभा देखी, जो महामारी के दौरान बॉलीवुड की सफल फिल्मों में शामिल रही। वहीं, भंसाली की अगली फिल्म 'बैजू बावरा' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है।
कोई शक नहीं कि भंसाली की आगामी प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। इसके निर्माण और स्टार-स्टडेड कलाकारों के बारे में काफी चर्चा हुई है। निस्संदेह, 'बैजू बावरा' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है, जो SLB बैनर से एक और सिनेमाई करिश्मा होने का वादा करता है।
उड़ती हुई अफवाहों और स्पष्ट प्रत्याशा के बीच, फिल्म निर्देशक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में उभरी है।
चर्चा में बनी हुई है फिल्म
इंडस्ट्री विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा, "संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा'... #BaijuBawra के बारे में जबरदस्त अटकलें हैं... इसकी कास्टिंग से लेकर प्रोजेक्ट की टाइमलाइन तक, हर चीज पर मीडिया द्वारा चर्चा की जा रही है... क्योंकि #BaijuBawra इंडस्ट्री की सबसे बड़ी परियोजनाएं में से एक है.... एक ऐसा विषय जिसने पिछले कुछ समय से #SanjayLeelaBhansali को आकर्षित किया है... इस फिल्म पर और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें!"
1952 में बनी थी बैजू बावरा पर सुपरहिट फिल्म
फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के होने की अफवाहें है। फिलहाल स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, 'बैजू बावरा' ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिल्म के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
बैजू बावरा एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











