..................... Sanjay Leela Bhansali refute Aishwarya Rai claims of being approached for Padmaavat and Bajirao Mastani - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय - मैंने सलमान के कारण छोड़ी फिल्म; भंसाली - मैंने ऐश्वर्या को फिल्म ऑफर की ही नहीं

हाल ही में अपनी फिल्म फन्ने खां को प्रमोट करने के दौरान, ऐश्वर्या राय ने सलमान खान नाम के किस्से का काफी इस्तेमाल किया था। ऐसे ही एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बाजीराव मस्तानी पर बात करते हुए कहा था कि संजय जिस बाजीराव को चुन रहे थे उसके साथ मैं मस्तानी नहीं बनना चाहती थी इसलिए मैंने बाजीराव मस्तानी रिजेक्ट कर दी। अब संजय लीला भंसाली का कहना है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को कभी बाजीराव मस्तानी ऑफर की ही नहीं थी।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय ने फन्ने खां के प्रमोशन के दौरान कहा कि मैं भंसाली के साथ फिल्मों में काम करना चाहती थी। मुझे मस्तानी पसंद आई पर वो मेरे लिए बाजीराव ढूंढ ही नहीं पाए। मुझे पद्मावती बहुत पसंद आई लेकिन वो मेरे लिए खिलजी नहीं ढूंढ पाए।

sanjay-leela-bhansali-refute-aishwarya-rai-claims-being-approached-for-padmaavat-and-bajirao-mastani

अब संजय लीला भंसाली ने साफ किया कि उन्होंने ये फिल्में कभी ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर ही नहीं की थी। भंसाली का कहना था कि बाजीराव मस्तानी की हीरोइन हमेशा से करीना कपूर थी। लेकिन तब वो फिल्म नहीं बन पाई। बाद में जब फिल्म शुरू की तो केवल दीपिका ही ज़ेहन में आई।

इसके अलावा पद्मावती के लिए पहली पसंद हमेशा से ही दीपिका पादुकोण थीं। अब अगर वाकई ऐसा है तो ऐश्वर्या ने क्यों कहा कि ये फिल्में उनको ऑफर की गई थी, पता नहीं।

वैसे ऐश्वर्या ने कितनी फिल्में रिजेक्ट की हैं, वो यहां देखिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X