..................... Sanjay Leela Bhansali's Ram Leela is full of Spicy romance and Action - Hindi Filmibeat

काफी चटपटी और स्पाइसी है भंसाली की रासलीला यानी की 'रामलीला'

15 नवंबर को पर्दे पर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटड फिल्म रामलीला रिलीज होने जा रही है। भव्य सेट, खूबसूरत संगीत, हद से ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्रियों और बेजोड़ कहानी के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में आपको वह सबकुछ देखने को मिलेगा जो कि अभी तक आपने भंसाली की फिल्मों में देखा नहीं है। इस फिल्म में पहली बार आपको किसिंग सीन दिखायी पड़ेगा तो वहीं पहली बार आपके सामने भंसाली आयटम नंबर लेकर आ रहे हैं। पहली बार आपको गोलियों के बीच में रासलीला देखने को मिलेगी।

इस बार भंसाली ने अपनी फिल्मों में वह सारे मसाले डाले हैं जो कि बॉक्सऑफिस पर फिल्में हिट कराते हैं, फिल्म में दीपिका पादुकोण जरूर लहंगा-चोली में हैं लेकिन उनकी चोलियां हद से ज्यादा छोटी हैं तो वहीं रणवीर सिंह भी आपको सिक्स पैक्स ऐब्स में दिखायी पड़ रहे हैं। कुल मिलाकर भंसाली की पूरी कोशिश है कि उनकी फिल्म रामलीला ना हिट हो बल्कि वह सौ करोड़ के क्लब में भी शामिल हो।

भंसाली की 'रामलीला' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड़्ढा और सुप्रिया पाठक मेन रोल में हैं। फिल्म का संगीत, निर्देशन, कहानी और निर्माण सब संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है क्योंकि कुछ धार्मिक संगठनों ने फिल्म के नाम को लेकर विरोध किया है और फिल्म को बैन करने की बात कही है। फिल्म शेक्सपीयर के नॉवेल रोमियो-जूलियट के गुजराती संस्करण की कहानी कहती है। बंदूक के सायों में रची इस प्रेमकहानी को लोग कितनी पसंद करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं है काफी चटपटी और स्पाइसी है भंसाली है रासलीला 'रामलीला' जो कि लोगों को स्वादिष्ट लगती है या नहीं इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार औऱ करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X