राष्ट्रवादी शिवसेना ने दिल्ली में 'रामलीला' के पोस्टर जलाये
अभी तक अपनी आने वाली फिल्म रामलीला के प्रोमो पर मिली धमाकेदार सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से जहां संजय लीला भंसाली जश्न में डूबे हुए थे वहीं दूसरी ओर अब उनके लिए एक बुरी खबर है। फिल्म को लेकर कुछ संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। फिल्म की टाईटल को लेकर जहां जयपुर के श्यामनगर पुलिस स्टेशन में फिल्म रामलीला के निर्देशक संजय लीला भंसाली, हीरो रणवीर सिंह, हिरोईन दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है वहीं दिल्ली में राष्ट्रवादी शिवसेना ने जंतर-मंतर में धरना देकर जोरदार प्रर्दशन करते हुए फिल्म के पोस्टरो की होली जलाई।
राष्ट्रवादी शिवसेना का कहना है कि फिल्म "रामलीला" के जारी किए गए पोस्टरों में जिस प्रकार से अभद्र चित्र दिखाये जा रहे हैं उससे यह समझने में तनिक भी देर नही लगती कि फिल्म के निर्देशक द्वारा हिन्दू देवी देवताओं को निशाना बनाते हुए एक बार फिर हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीलाओं का मंचन हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशों में भी किया जाता है, जिसके मंचन में भारतीय संस्कृति व सभ्यता की सीख मिलती है मगर उपरोक्त निर्देशक ने इस फिल्म का नाम "रामलीला" रख कर भगवान श्री राम की लीला रामलीला का अपमान करके हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है।
आपको बता दें कि फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।
आगे की बातें स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications











