रामलीला से लिखूंगी अपनी लीला: ऋचा चढ्ढा
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म फुकेर को भले ही औसत सफलता मिली हो लेकिन फिल्म की अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा को जबरदस्त तारीफ मिली है। ऋचा चढ्ढा के काम को लोग पसंद कर रहे हैं तभी तो उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में एक खास रोल मिला है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म से एक रामलीला में काम करना ऋचा चढ्ढा अपनी सफलता मानती हैं।
ऋचा चढ्ढा ने कहा कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्हें अगर संजय लीला भंसाली की फिल्म मिली है तो इसके पीछे कारण केवल एक ही है कि उनमें स्पार्क है। ऋचा ने दावा किया है कि रामलीला एक बड़ी हिट होगी। अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए ऋचा ने कहा कि रामलीला तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है लेकिन ऊपर वाले ने उनकी सुनी और उनके संघर्ष और इंतजार का फल उन्हें रामलीला के रूप में दे दिया।
वैसे ऋचा चढ्ढा इन दिनों उदयपुर मे पूजा भट्ट की फिल्म बैड की शूट में बिजी है। फिल्म में उनके हीरो रणदीप हुड्डा हैं। फिल्म प्रिंस चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित है। फिलहाल ऋचा चढ्ढा ने अभी तक जितनी फिल्में की है चाहे ओय लकी ओय हो, या फिर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'.. या फुकरे.. हर जगह उनके काम को सराहना मिली है।
आईये जानते हैं ऋचा चढ्ढा की कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications