अक्षय कुमार की धमाकेदार एक्शन सीक्वल- 100 करोड़ी फिल्म की तैयारी शुरु!

अक्षय कुमार को फैंस सबसे ज्यादा कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में पसंद करते हैं। और यदि ये दोनों ही बात किसी एक फिल्म में मिल जाए.. तो फिल्म सुपरहिट होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म राउडी राथौड़ में। रिपोर्ट्स की मानें तो राउडी राथौड़ की सीक्वल फिल्म राउडी राथौड़ 2 की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रही है। निर्माता संजय लीला भंसाली फिल्म को प्रोड्यूसर करने के लिए हामी भी भर चुके हैं।

'यूं ही सुपरस्टार नहीं बने हैं सलमान खान.. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है..'

जल्द ही फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाएगा। खास बात है कि यह सीक्वल पहली फिल्म की तरह साउथ फिल्म की रीमेक नहीं होगी। बल्कि ओरिजनल कहानी होगी। अक्षय कुमार फिर से दबंग पुलिस इंस्पेकटर विक्रम राथौड़ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ही करेंगे। जबकि अभी बाकी कास्ट को फाइनल नहीं किया गया है। अफवाह है कि फिल्म में कोई नई एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस करने वाली हैं।

Rowdy Rathore 2

बता दें, अक्षय- सोनाक्षी की यह 2012 में आई फिल्म राउडी राथौड़ सुपरहिट थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। यह एक्शन- कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। काफी समय से इसके सीक्वल की चर्चा थी। लिहाजा, यह खबर अक्षय कुमार फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं। 2019 में फिल्म फ्लोर पर जा सकती है।

यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X