अधिक लंबी बन गई पद्मावती..फिल्म को छोटा करेंगे संजय लीला भंसाली
Recommended Video

संजय लीला भंसाली ने जब पद्मावती की घोषणा की थी तब से फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहती है। अब फिल्म फिर से एक बार सुर्खियों में है और इसकी वजह है फिल्म की लंबाई। जी हां दरअसल संजय लीला भंसाली ने यह फिल्म 210 मिनट की बनाई है मतलब लगभग साढ़े तीन घंटे की फिल्म।
इसलिए संजय लीला भंसाली इसे अब थोड़ा छोटा करना चाहते हैं क्योंकि संजय लीला भंसाली का मानना है कि इतनी लंबी फिल्म दर्शकों को बोर कर सकती है। सिर्फ संजय लीला भंसाली नहीं बल्कि पूरी टीम का मानना है कि फिल्म अधिक लंबी हो गई है और इसलिए इसे छोटी की जानी चाहिए।

हालांकि इसके बारे में फिल्म के स्टार्स से भी बात की जा रही है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि फिल्म की एडिटिंग बहुत ही सोच समझकर करनी होगी क्योंकि किसी भी स्टार का स्क्रीन टाइम कम रहा तो मुश्किल आ सकती है। इससे भी बड़ी बात कि फिल्म में तीनों ही स्टार का बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है।
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा एक्साइटमेंट है।दीपिका पादुकोण का घूमर गाना भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही है।अब 1 दिसंबर को ही पता चलेगा कि असल में फिल्म कैसी बनी है।


Click it and Unblock the Notifications