TRAILER: 'पद्मावती'.. इस साल की सबसे शानदार फिल्म.. सुपर डुपर हिट
संजय लीला भंसाली की फिल्म जब आती है.. तो फिर उसके आगे सब धुंधला लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब रिलीज किया गया 'पद्मावती' का ट्रेलर। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर पद्मावती का ट्रेलर शानदार है। जैसे कि उम्मीद की जा रही थी।
रानी पद्मावती पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। और सच कहा जाए तो पूरे ट्रेलर में रणवीर ही रणवीर छाए हुए हैं। ट्रेलर से ही साफ है कि रणवीर इस फिल्म में धमाका करने वाले हैं।
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अपने किरदारों में दमदार हैं। वहीं, फिल्म का म्यूजिक भी काफी तगड़ा है। बता दें, म्यूजिक खुद संजय लीला भंसाली ने ही दी है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
sanjay leela bhansali padmavati trailer ranveer singh deepika padukone shahid kapoor संजय लीला भंसाली पद्मावती रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण शाहिद कपूर


Click it and Unblock the Notifications