#Just_In: संजय लीला भंसाली की 200 करोड़ी 'पद्मावती'.. भीड़ ने सेट पर लगाई आग!

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। यहां जानें पूरा वाकया।

By Neeti

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' एक बार फिर करोड़ों का नुकसान सहने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार की रात फिल्म के सेट पर कुछ आसामाजिक तत्वों ने घुसकर आग दी, जिससे पूरी सेट जलकर राख हो गई। इस समय फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी थी।

खबरों के अनुसार, महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में फिल्म का सेट बनाया गया है, जहां शूटिंग चल रही थी। भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ ने कंफर्म किया है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने फिल्‍म पद्मावती के सेट पर आग लगाई है। हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है, लेकिन करोड़ों की प्रॉपर्टी राख हो गई है।

padmavati

याद दिला दें, इसी साल जनवरी महीने में जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना ने फिल्म के सेट पर हमला बोल दिया था, जहां निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मार पीट की गई थी और सेट पर काफी तोड़ फोड़ मचाई गई थी।

2017 का नया SUCCESS मंत्र.. फिल्म फ्लॉप होकर भी रहेगी 'हिट'!

गौरतलब है कि लोगों का आरोप है कि इस फिल्म के जरीए संजय लीला भंसाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक सीन की चर्चा है.. जिसे फिल्म की टीम ने सिरे से नकार दिया है।

बहरहाल, संजय लीला भंसाली की यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। लेकिन फिल्म को हो रहे नुकसान को देखते हुए कहा नहीं जा सकता कि बजट में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X