'पद्मावत' के लिए बढ़ी मुश्किलें.. पूरी की पूरी फिल्म हो गई LEAK.. ये रहा PROFF
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के लिए मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं। एक ओर करणी सेना फिल्म के विरोध में देश के कई शहरों में दंगे कर रहे हैं। सरकारें मूक मौन होकर दर्शक मात्र हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग फिल्म को ऑनलाइन लीक कर रहे हैं।
REVIEW: 'पद्मावत'.. वहशी खिलजी और राजपूतों के आन- बान- शान की गाथा
जी हां, फेसबुक के एक ग्रूप पर पद्मावत पूरी की पूरी फिल्म को लाइव स्ट्रीमिंग से लीक कर दिया गया है। इस लिंक को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर भी कर दिया.... और 4 मिलियन से ज्यादा लोग देख भी रहे हैं।

कोई शक नहीं कि यह बेहद शर्मनाक हरकत है। उम्मीद करते हैं कि इसके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाया जाएगा। यदि इस तरह चलता रहा तो कोई शक नहीं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी नुकसान होने वाला है। यूं भी फिल्म को चार राज्यों में रिलीज नहीं किया गया है।
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है। वहीं, ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग देगी।


Click it and Unblock the Notifications
