'संजय लीला भंसाली की पद्मावत में ऑस्कर को भारत लाने की पूरी क्षमता थी', इस बड़े निर्माता ने दिया बयान

Mahaveer Jain on Oscars: इस महीने की शुरुआत में भारत ने हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें अकादमी पुरस्कार से दो ऑस्कर जीते थे। जहां आरआरआर के गाने नातू नातु ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में जीत हासिल की, वहीं द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 'सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री - शॉर्ट फिल्म' का अवार्ड हासिल किया। एक तरफ सभी इस सम्मान से गर्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इसकी भी चर्चा है कि भारत में इससे पहले भी कितनी फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें ऑस्कर क्षमता थी।
कोई दो राय नहीं कि ऑस्कर हमेशा से किसी भी कलाकार के लिए सर्वोच्च सम्मान रहा है। यह अधिकांश के लिए एक सपना है और कुछ के लिए वास्तविकता है।
पद्मावत जीत सकती थी ऑस्कर
इसी बारे में बात करते हुए निर्माता महावीर जैन ने कहा, "एक भारतीय कहानी जिसकी वैश्विक अपील थी और जिसमें हमारे देश को ऑस्कर दिलाने की पूरी क्षमता थी वह संजय लीला भंसाली की पद्मावत थी। जिस तरह से उन्होंने अपनी सिनेमाई कहानी के माध्यम से भारतीय मूल्यों और संस्कृति के लोकाचार को एक भव्य कैनवास पर उकेरा वह बेजोड़ और अभूतपूर्व था। भारतीय नारी का राजसत्ता, गरिमा, त्याग और जीवन से बड़ा व्यक्तित्व मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत में, हमें एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है जहां हम वैश्विक दर्शकों के लिए फिल्म बनाने के लिए अपनी युवा प्रतिभा का प्रशिक्षण करें, भारत की फिलोसिफी को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करें।"
शाहरुख खान की डंकी सभी का दिल जीतेगी
आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "वर्तमान परिदृश्य में, जो फिल्म सभी का दिल जीत लेगी, वह है राजकुमार हिरानी की डंकी। मुझे यकीन है, यह पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा और पूरी दुनिया में व्यापक प्रभाव पैदा करेगा। राजू जी की कहानी और लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव अद्वितीय रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











