..................... Sanjay Leela Bhansali on working with Salman Khan and Alia Bhatt in Inshallah - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट जैसी दमदार एक्टर को डाइरेक्ट करने में खुशी होती है- संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'इंशाल्लाह' में आलिया भट्ट और सलमान खान नजर आने वाले हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में जहां सलमान खान और आलिया भट्ट ने फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताई है। वहीं, संजय लीला भंसाली भी इन दो सितारों को डाइरेक्ट करने को लेकर उत्साहित है। बता दें, संजय लीला भंसाली के साथ यह आलिया भट्ट की पहली फिल्म होगी।

संजय लीला भंसाली ने कहा, आलिया बहुत ही टैलेंटेड एक्टर है.. और मुझे पता था कि मैं इन्हें एक दिन जरूर डाइरेक्ट करूंगा। बतौर निर्देशक आलिया जैसी दमदार अदाकारा को डाइरेक्ट करने में मुझे खुशी होगी। आज जब मुझे लगा कि ये सही वक्त है और सही किरदार है, हमने एक साथ जुड़ने का फैसला लिया।

Sanjay Leela Bhansali

बता दें, आलिया भट्ट ने भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के लिए भी ऑडिशन दिया था, जब वो सिर्फ 9 साल की थीं। लेकिन संजय लीला भंसाली ने उनकी ऑडिशन भी नहीं लिया था। निर्देशक ने कहा कि, आलिया अपनी मां (सोनी राजदान)के साथ ब्लैक की ऑडिशन में आई थीं। मैंने उसकी आंख में एक चमक देखी थी। मैंने सोनी राजदान से कहा कि मैं इस अभी च्लाइड रोल में नहीं लूंगा क्योंकि इसमें हिंदी फिल्म हीरोइन बनने की पूरी काबिलियत है।

बाद में एक स्क्रिप्ट के लिए आलिया को संजय लीला भंसाली ने फाइनल किया था, लेकिन वह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन आखिरकार सही समय आ चुका है। वहीं, सलमान खान के साथ 20 साल बाद काम करने को लेकर निर्देशक ने कहा, सलमान के साथ मेरा लंबा रिश्ता रहा है.. उनसे साथ काम करना हमेशा शानदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X