..................... Sanjay Leela Bhansali on working with dear friend Salman Khan- The ball is in his court | सलमान खान के साथ दोबारा फिल्म करने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी- 'वो बदल चुका है' - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ दोबारा फिल्म करने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी- कहा, 'वो बदल चुका है'

संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्में दी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन हमेशा ही किएटिव मतभेद बना रहा। बीच में सलमान खान की तरफ से काफी बयानबाजी भी हुई। दोनों के बीच तकरार सुर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन सालों पुराने तकरार को भुलाकर 2019 में संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म 'इंशाल्लाह' की घोषणा की थी।

यह फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। लेकिन घोषणा के कुछ ही दिनों बाद फिर से दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं, और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। हाल ही में संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ दोबारा फिल्म करने की बात की है।

sanjay-leela-bhansali-on-working-with-dear-friend-salman-khan

बॉलीवुडहंगामा से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "सलमान एक बहुत प्यारे दोस्त हैं। मैं पद्मावत के बाद उनके साथ काम करना चाहता था। मैंने इसे पूरा करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश भी की। लेकिन किसी कारण से, यह नहीं हो सका। हम सभी समय के साथ बदलते हैं.. सलमान भी बदल गया है; और उनके नजर में मैं बदल गया हूं।"

ऐसा नहीं है कि हम अजनबी हैं

ऐसा नहीं है कि हम अजनबी हैं

उन्होंने आगे कहा,"अगर मैंने फोन उठाया और उससे बात की, तो वह मुझसे ठीक उसी तरह बात करेगा, जहां हमने छोड़ा था। हमने बीच में भी बात की है। तो ऐसा नहीं है जैसे हम अजनबी हैं या हम एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं या हम एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।"

वह तय करें उसे मेरे साथ काम करना है या नहीं

वह तय करें उसे मेरे साथ काम करना है या नहीं

सलमान के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा,"उस व्यक्ति ने मेरे लिए खामोशी किया, मेरे लिए हम दिल दे चुके सनम किया, सांवरिया में खास भूमिका निभाई.. उसके लिए मेरे मन में अत्यंत सम्मान है। आज मैं जो हूं, सलमान उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और मैं हमेशा उसका सम्मान करूंगा। लेकिन अभी गेंद उनके पाले में है.. वह तय करें कि वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं या नहीं।"

इंशाल्लाह बनेगी या नहीं!

इंशाल्लाह बनेगी या नहीं!

इंशाल्लाह अब सलमान या किसी और एक्टर के साथ बनेगी या नहीं.. इस बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली के एक वेबसाइट से कहा- "मुझे लगता है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है। जब सही समय होगा इंशाल्लाह भी बन जाएगी। गंगूबाई को मैं 10 साल पहले ही बनाना चाहता था, रामलीला से भी पहले.. लेकिन वो अब बनी है।"

सालों पुराना है मतभेद

सालों पुराना है मतभेद

सलमान और भंसाली के बीच का यह मतभेद आज का नहीं, बल्कि सालों पुराना है। दोनों के बीच हमेशा से क्रिएटिव मतभेद रहा है।

हम दिल दे चुके सनम का क्लाईमैक्स सीन तो याद होगा ही.. जहां नंदिनी समीर को छोड़कर पति वनराज के पास पहुंच जाती है। बता दें, सलमान को इस फिल्म के अंत के इस सीन से परेशानी थी। वो चाहते थे कि ऐश उनके पास आए। सलमान इसे बदलने के लिए जिद पर अड़ गए और बवाल इतना बढ़ गया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बुरी तरह नाराज हो गए।

देवदास में शाहरुख!

देवदास में शाहरुख!

जब संजय लीला भंसाली ने फिल्म देवदास के लिए शाहरुख खान को साइन किया.. तो भी सलमान काफी नाराज़ हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि भंसाली उन्हें ही साइन करेंगे। देवदास की वजह से सलमान ने भंसाली से लंबे समय तक बात नहीं की थी।

बाजीराव मस्तानी और पद्मावत

बाजीराव मस्तानी और पद्मावत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों पर भंसाली लंबे अर्से से काम कर रहे थे और इन फिल्मों के लिए उनकी पहली पसंद थे ऐश्वर्या राय और सलमान खान। लेकिन इससे पहले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो पाती सलमान- ऐश का ब्रेक अप हो गया.. और ऐश ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए।

सलमान ऐश के साथ ही काम करना चाहते थे

सलमान ऐश के साथ ही काम करना चाहते थे

बाजीराव मस्तानी में बाजीराव और पद्मावत में खिलजी का किरदार सलमान खान करने वाले थे। लेकिन ऐश की शर्त थी कि वो सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। वहीं, सलमान फिल्म में ऐश के अलावा किसी के साथ काम नहीं करना चाहते थे। ऐसे में भंसाली को फिल्म वहीं पर बंद करनी पड़ी। सालों बाद उन्हें रणवीर- दीपिका की जोड़ी इन फिल्मों के लिए परफेक्ट लगी।

गुस्से में क्या बोल गए सलमान!

गुस्से में क्या बोल गए सलमान!

एक दफा रणवीर सिंह अपने फिल्म प्रमोशन के लिए एक रिएलिटी शो में आए थे, जहां सलमान होस्ट थे। रणवीर ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए सलमान की तारीफ की.. जिसके जवाब में सलमान ने कहा- भंसाली साब अभी तक खामोशी और हम दिल दे चुके सनम की वजह से ही टिके हुए हैं।

गुजारिश पर भी निकला था गुस्सा

गुजारिश पर भी निकला था गुस्सा

वहीं, जब संजय लीला भंसाली ने फिल्म गुजारिश के लिए ऋतिक रोशन को साइन किया.. तो सलमान फिर से खफा हो गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कह दिया कि- उस फिल्म को तो एक मच्छर, एक कुत्ता भी देखने नहीं गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X