''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....''
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, यह बयान 'बाजीराव मस्तानी' फेम डाइरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दिया है। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और रानी मुखर्जी के साथ काम करने की बात पर बयान दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा कि उनके लिए वे सभी सितारे काफी स्पेशल हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है।
ऐश्वर्या राय के साथ भंसाली ने गुजारिश, देवदास और हम दिल दे चुके सनम में काम किया है, रानी मुखर्जी ने ब्लैक और सावंरिया में जबकि सलमान ने हम दिल दे चुके सनम और सावंरिया में।
''सलमान खान के साथ फिलहाल मेरी दोस्ती OFF है''
हाल ही में उन्होंने ऐश और रानी को अपनी फेवरिट में शामिल करते हुए कहा, मुझे लगता है कि उनके साथ फिर काम करूं.. लेकिन कुछ मैगिक को वैसा का वैसा ही छोड़ देना चाहिए। आप बार बार वह जादू नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, कुछ लोग मुझे मतलबी और अहंकारी समझते हैं। लेकिन मुझे उन सभी लोगों से प्यार है, जिनके साथ मैंने काम किया है।
संजय लीला भंसाली ने कहा कि, वो रानी हों, या ऐश्वर्या या फिर सलमान खान.. मुझे ये सब काफी प्रिय हैं। लेकिन सलमान शायद मुझे थोड़े खफा हैं। मुझे नहीं पता क्यों.. खैर, अब एक स्पेशल जगह रणवीर सिंह ने भी बना ली है।
यहां देखते हैं सलमान खान- ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



