बॉयफ्रेंड -मां के मर जाने पर भी हंसती रही ये एक्ट्रेस, हीरामंडी की आलमजेब की ऐसी है दास्तान

Sharmin Segal: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर देने वाली शर्मिन सेगल इन दिनों काफ़ी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, आपको बता दें की एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर लोग उनका खूब सुना रहे हैं और उनकी एक्टिंग में भी कमियां निकाल रहे हैं। उसके चलते अब एक्ट्रेस काफी ज्यादा परेशान हो चुकी है।
शर्मिन सेगल ने ट्रोलर्स की वजह से अपने इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया। एक्ट्रेस को हीरामंडी में आलमजेब का किरदार निभाते हुए देखा गया था और वह मनीषा कोइराला यानी कि मल्लिका जान की बेटी बनी थी। सीरीज में उन्हें एक तवायफ नहीं बल्कि एक शायर बनना है और उनको एक नवाबजादे ताजदार के साथ प्यार हो जाता है।
शर्मिन सेगल का संघर्ष यही से शुरू हो जाता है। लेकिन एक्ट्रेस का कैरेक्टर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग तो उनकी एक्टिंग के चलते काफी ज्यादा दुखी है और उनकी कास्टिंग को गलत बताया जा रहा है। सीरीज में अभिनेत्री की जिंदगी में कई दर्दनाक मोड़ आए, लेकिन इसके बावजूद उनके एक्सप्रेशन नहीं बदले।
जिसमे शर्मिन सेगल की मां के साथ बदसलू की हुई और लवर के करने का सीन भी दिखाया गया। अब इसके चलते अभिनेत्री की एक्टिंग पर सवाल उठाए जा रहा है और कुछ लोग तो लिख रहे हैं कि आप संजय लीला भंसाली की भांजी है, जिसके चलतेउन्हें यह किरदार मिला है। लेकिन आप इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाई।
एक अन्य यूजर लिखता है कि आप पूरी सीरीज में इतना स्माइल करती हुई क्यों नजर आ रही थी। आपका प्रेमी मर गया और मां भी बेआबरू हो गई थी। किताबें चल गई थी और आप मुस्कुरा रही थी। आपके चेहरे पर कहीं दर्द भी नहीं दिखा। अब शर्मिन सेगल को सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुनाने को मिल रही है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications



