2018 की ब्लॉकबस्टर के बाद- इस सुपरस्टार की एक और 300 करोड़ी फिल्म FINAL
आम दर्शकों को ही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार होता है। शायद ही कोई स्टार हो, जो भंसाली फिल्म्स में काम ना करना चाहे। पद्मावत की रिलीज के साथ चर्चा शुरु हो चुकी थी कि भंसाली की अगली फिल्म किसके साथ होगी। कभी सलमान खान का नाम जुड़ा, तो कभी शाहरुख खान का।
''मुझे सलमान खान के सामने दब जाने का कभी कोई डर नहीं था....''
लेकिन अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को ले सकते हैं। एक सूत्र की मानें तो भंसाली इस जोड़ी को पहले ही कास्ट कर चुके होते.. लेकिन जोया अख्तर ने इन्हें गली बॉय में कास्ट कर लिया। लिहाजा, अब भंसाली कुछ साल रुककर ही रणवीर - आलिया की जोड़ी को साथ लाएंगे।

याद दिला दें, संजय लीला भंसाली अपनी एक फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर को भी साइन करने वाले थे। लेकिन इन जोड़ी ने फिल्म 'क्योंकि' को साइन कर लिया। फिर संजय भंसाली ने इन्हें साइन करने का प्लान पोस्टपोंड कर दिया.. क्योंकि वह कोई अनदेखी सी जोड़ी बनाना चाहते थे। खैर, फिलहाल तो रणवीर- दीपिका की जोड़ी के साथ भंसाली हैट्रिक बना चुके हैं। देखते हैं आलिया भट्ट इस कैंप में शामिल हो पाती हैं या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications